फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एमडीडीए सचिव के खिलाफ हिंदू जागरण मंच ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीडीए कॉलोनी में फ्लैट में चल रहे मस्जिद के मामले में कार्रवाई न करने पर हिंदू जागरण मंच ने एमडीडीए सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंच ने सचिव पर लैंड जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर 13 सितंबर तक सचिव के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो 14 को विभागीय मंत्री का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर 20 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में मंच के प्रदेश संयोजक कृष्णा बोरा ने बताया, एमडीडीए सचिव पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंच पिछले एक माह से पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन सरकार संज्ञान नहीं ले रही है। उत्तराखंड में सिर्फ एक विभाग ही बल्कि सभी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। लोनिवि में विभागीय मंत्री की ओर से विभागाध्यक्ष पर हस्ताक्षर चोरी करने की एफआईआर करवाई जा रही है। नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों का कब्जा हो गया है। 100 रुपये के स्टांप पर नगर निगम के स्वामित्व वाली भूमि को खरीदा-बेचा जा रहा है। लेकिन कहीं कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा, अगर जल्द ही अगर सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की तो हिंदू जागरण मंच व्यापक आंदोलन करेगा। इस दौरान हिंद प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें