फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालयी क्षेत्र ज्ञान, विज्ञान और आध्यात्म की धरती : मुन्ना चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
जो सभ्यता अपने गौरवशाली इतिहास को संरक्षित नहीं रखती वह खत्म हो जाती है। पारंपरिक ज्ञान के साथ आधुनिक ज्ञान का समावेश जरूरी है। शोधकर्ताओं को पुरानी परंपरा और सभ्यता पर शोध की इमारत खड़ी करनी चाहिए। यह बातें विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने जौनसार भवन में आयोजित कार्यक्रम में पौराणिक वीर गाथाएं पुस्तक के विमोचन के दौरान कही। उन्होंने लेखक केशर सिंह राय के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि चिंतन मात्र से जिम्मेदारियों पूरी नहीं हो जाती हैं। हिमालयी क्षेत्र ज्ञान, विज्ञान और आध्यात्म की धरती है। उन्होंने जौनसार की संस्कृति, रीति-रिवाज और खानपान को लिपिबद्ध किए जाने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि हमें पूर्वजों से पारंपरिक ज्ञान मिला है। इस ज्ञान में आधुनिक ज्ञान का समावेश जरूरी है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, जनजातीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष मूरत राम शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन रणवीर सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख कालसी भीम सिंह चौहान, मुन्ना राणा, रोशन लाल शर्मा, प्रताप सिंह पंवार, डॉ. दीवान सिंह, नत्थी सिंह तोमर, जीवन सिंह, डॉ. अमर सिंह चौहान, श्रीचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें