फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फुटबॉल में हिमालयन एफसी ने डीएफए को 9-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्गीय लाला नेमी दास स्मृति जिला फुटबाल लीग में बृहस्पतिवार को हिमालयन एफसी ने डीएफए को 9-1 से करारी शिकस्त दी। वहीं, स्पोर्ट्स हॉस्टल ने उत्तराखंड टाइगर्स को 4-0 और नेहरू ग्राम की टीम ने ग्राफिक एरा को 2-0 से हराया। शुक्रवार (आज) को भी तीन मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

पवेलियन मैदान में पहला मुकाबला उत्तराखंड टाइगर्स और स्पोर्ट्स हॉस्टल के बीच खेला गया। हॉस्टल के खिलाड़ियों ने शुरू से विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। टीम की ओर से सिद्धार्थ ने 43वें और 52वें मिनट में गोल किए, जबकि अजय ने 26वें और अमन ने 55वें मिनट में गोल कर टीम को 4-0 से जीत दिलाई। दूसरा मुकाबला नेहरू ग्राम और ग्राफिक एरा के बीच खेला गया। नेहरू ग्राम की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। नेहरू ग्राम की ओर से रितेश ने 20वें और प्रवेश ने 42वें मिनट में गोल दागा। तीसरा मुकाबला डीएफए तथा हिमालयन एफसी के बीच हुआ। हिमालयन एफसी के खिलाड़ियों ने पहले ही मिनट से आक्रामक खेलते हुए दनादन गोल किए।
अभय ने 5वें मिनट में पहला गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद राहुल ने टीम के लिए पांच गोल दागे। राहुल ने 11वें, 21वें, 34वें, 38वें, 45वें मिनट में गोल दागा, जबकि टीम के लिए रोहित ने 48वें, गौरव ने 51वें और तनिष्क ने 56वें मिनट में गोल किया। डीएफए की ओर से हर्षित ने एक गोल 50वें मिनट में किया। इस प्रकार हिमालयन एफसी की टीम ने डीएफए को 9-1 से करारी शिकस्त दी। शुक्रवार को पहला मुकाबला केवाईसी और दून वैली, दूसरा मुकाबला एफसी दून और दून स्टॉर्स और तीसरा मुकाबला सुंदरवाला ब्वॉयज और चंद्रबनी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें