फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हिमाचल के युवक का शव कुल्हाल इंटेक में मिला

Thu, 29 May 2025 01:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनहर में बहे हिमाचल प्रदेश के युवक का शव कुल्हाल इंटेक में मिला। मृतक की पहचान सिरमौर जिले के रेणुका जी थाना क्षेत्र के ग्राम भाटना क्यानला निवासी कमलेश कुमार (32) पुत्र किशोरी लाल के रूप में हुई है। पुलिस को 23 मई को एक युवक के कुंजा में शराब के ठेके के पास से शक्तिनहर में छलांग लगाने की सूचना मिली थी। एसडीआरएफ ने शक्तिनहर में तलाशी अभियान चलाया था। लेकिन, युवक का कुछ सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि कुल्हाल इंटेक में एक शव उतरता दिखाई देने की सूचना मिली। शव को इंटेक से बाहर निकला गया। बताया कि मृतक की पहचान सिरमौर जिले के रेणुका जी थाना क्षेत्र के ग्राम भाटना क्यानला निवासी कमलेश कुमार (32) पुत्र किशोरी लाल के रूप में हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें