फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गुमशुदा की तलाश में टोंस नदी में चलाया सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनदी के किनारे मिले थे नेरूवा निवासी दुलसी राम के कपड़े और जूतेI
विज्ञापन


हिमाचल के नेरूवा गांव से लापता हुए व्यक्ति की तलाश में शुक्रवार को हिमाचल पुलिस ने त्यूणी थाना पुलिस के सहयोग से टोंस नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। एसडीआरएफ के गोताखोर का भी सहयोग लिया गया। शाम तक चले अभियान के बाद भी व्यक्ति का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन




बीते बुधवार को चांदनी खड्ड के समीप टोंस नदी के किनारे व्यक्ति के कपड़े और जूते मिले थे। नेरूवा थाना पुलिस के एएसआई आसीन परवेज ने बताया कि थाने में दुलसी राम (48) पुत्र थिगडूराम निवासी ग्राम किरलधार की बीते मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उसके कपड़े और जूते नदी के किनारे मिले थे। परिजनों ने कपड़ों और जूतों की पहचान की थी। इस पर त्यूणी थाना पुलिस से संपर्क साधा गया। थाना प्रभारी त्यूणी आशीष रवियान ने बताया कि चांदनी खड्ड और आसपास के क्षेत्र में एसडीआरएफ के गोताखोरों ने खोजबीन की, लेकिन लापता व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें