फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य बाजार में गीता भवन के पास हरबर्टपुर से विकासनगर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में सिंहनीवाला क्षेत्र के शीशमबाड़ा निवासी कार चालक अकील अंसारी घायल हो गया। उसे हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि शनिवार देर रात एक कार के गीता भवन के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। कार में चालक सवार था, उसे हल्की-फुल्की चोटें आई थीं। घायल को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। इस कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी। शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें