फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पांच घंटे तक बंद रहा हरबर्टपुर बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी की बढ़ती घटनाओं के विरोध में हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पांच घंटे तक हरबर्टपुर बाजार बंद कराया। बंद को व्यापार मंडल का पूर्ण समर्थन मिला। मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। सुरक्षा के मद्देनजर बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पेट्रोलिंग वाहन गश्त लगाते रहे। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने सभी व्यापारियों से सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक बाजार बंद रखने का आह्वान किया था। सुबह 9 बजे वैदिक मिशन, प्रतिष्ठा सेवा समिति, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग हरबर्टपुर चौक पर एकत्र हुए। अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से हरबर्टपुर चौक, पांवटा रोड, सहारनपुर रोड और देहरादून रोड पर पर खुली दुकानों को बंद कराया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन रोहिला और महामंत्री देवेंद्र चावला ने कहा विभिन्न हिंदू संगठनों के आह्वान पर व्यापार मंडल ने बाजार बंद रखा। वैदिक मिशन के संस्थापक जगवीर सैनी ने कहा कि क्षेत्र में धर्म विशेष के कुछ लोग धार्मिक सौहार्द बिगाड़ रहे हैं। क्षेत्र में छेड़खानी की घटनाएं आए दिन हो रही है। कुछ लोग हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का कार्य कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। प्रतिष्ठा सेवा समिति के गिरीश डालकोटी ने आरोप लगाया कि विरोध के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने धार्मिक नारे लगाए। हाथों में हथियार लहराए। ऐसे लोगों के नाम पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

-
विकासनगर बाजार रहा खुला
शुक्रवार को जहां हरबर्टपुर बाजार पांच घंटे तक बंद रहा, वहीं विकासनगर बाजार खुला रहा। जिस कारण लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि बाजार में चहल-पहल कम दिखी। छेड़खानी की घटनाओं के विरोध में विभिन्न हिंदू संगठनों ने बीते बृहस्पतिवार को बाजार बंद कराया था।
-
ड्रोन से रखी जा रही नजर
कोतवाली पुलिस ने उपद्रव फैलाने वालों पर ड्रोन से निगरानी करनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने हरबर्टपुर बाजार बंद के दौरान ड्रोन उड़ाया। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-
हाथ जोड़ कर बंद कराई दुकानें
अधिकांश व्यापारियों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद रखीं। हालांकि समुदाय विशेष के कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खुली रखीं। इन दुकानों को कार्यकर्ताओं ने हाथ जोड़ कर और दुकानदारों से हाथ मिलाकर शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराई।
-
एलआईयू की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
हिंदू रक्षा मंच के अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने भी बंद का समर्थन किया। हरबर्टपुर पहुंचे स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने एलआईयू की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिसूचना इकाई सही तरीके से काम नहीं कर रही है। जिस कारण माहौल बिगाड़ने वालों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। कहा कि देव भूमि में लगातार महिलाओं से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ शासन प्रशासन को दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड को लव जिहाद से मुक्त कराने और समान नागरिकता संहिता का समर्थन किया।
-
बयान...
बंद को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। बंद शांतिपूर्ण रहा। किसी को भी माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। - भाष्कर शाह, पुलिस क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें