फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemkund Sahib Yatra: जो बोले सो निहाल...के जयघोष के साथ खुले हेमकुंड गुरुद्वारे के कपाट, हुई पहली अरदास

Sat, 23 May 2026 04:45 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

हेमकुंड साहिब यात्रा का आज से शुभारंभ हो गया है। सबद कीर्तन के बाद आज हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए गए। इसी के साथ गुरुद्वार में पहली अरदास होगी।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब का आज से शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज विधि-विधान से हेमकुंड के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इस दौरान हेमकुंड साहिब में लगभग 7000 श्रद्धालुओं के पहुंचे। इससे पहले जो बोले सो निहाल-सत श्री अकाल के जयघोष के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में शुक्रवार को गोविंदघाट से श्रद्धालुओं का जत्था निशान साहिब के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ था। इससे पूर्व गोविंदघाट गुरुद्वारे में गुरुवाणी का पाठ हुआ। घांघरिया में रात्रि प्रवास के बाद जत्था आज हेमकुंड साहिब पहुंचा।

विज्ञापन


विज्ञापन

साढ़े 12 बजे हुई पहली अरदास

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह नौ बजे गुरुग्रंथ साहिब को पंज प्यारों की अगुवाई में सचखंड से दरबार साहिब में सुशोभित किया गया। सुबह 10 बजे सुखमणी का पाठ हुआ। पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर सबद कीर्तन और दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए गए और गुरुद्वार में पहली अरदास हुई। एक बजे हुक्मनामा गया। और इसके साथ ही इस वर्ष की हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा का शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें