फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के द्वार खुले, गोविंदघाट से पहला जत्था रवाना, कल खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Fri, 22 May 2026 01:02 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

हेमकुंड साहिब के कपाट कल 23 मई को खुलेंगे। इससे पहले आज लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। 

विज्ञापन
लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के द्वार खुले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के द्वार आज विधि विधान के साथ 11.15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिये खोल दिए गए हैं। पूलना के ग्रामीणों के द्वारा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद भगवान लक्ष्मण को भोग लगाया। वहीं गोविंदघाट से पहला जत्था पंच प्यारों की अगुवाई में  साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा और शनिवार को हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन


23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को ऋषिकेश से चला जत्था बृहस्पतिवार को गोविंदघाट पहुंचा। हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने को लेकर गोविंदघाट और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को फूलों से सजाया गया है।

तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
सेना के जवान पहले ही आस्था पथ से बर्फ हटाकर मार्ग सुचारु कर चुके हैं। बुधवार को ऋषिकेश से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया गया। पहले दिन जत्था श्रीनगर पहुंचा और बृहस्पतिवार को गोविंदघाट पहुंच गया। शुक्रवार सुबह अरदास के बाद जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


रात्रि विश्राम घांघरिया में करने के बाद जत्था 23 को सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा और हेमकुंड के कपाट खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ये भी पढे़ं...Rishikesh: प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय गंगा में बहे दो युवक, सर्च अभियान जारी, घूमने आए थे चार दोस्त
विज्ञापन


पहले दिन तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कुछ श्रद्धालु गोविंदघाट पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें