फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: हेमकुंड साहिब आए पाकिस्तानी यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर खाई की तरफ लटकी

Tue, 10 Oct 2023 11:28 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

Uttarakhand Bus Accident News : बस में 15 महिला,पुरुष व बच्चे सवार थे। बस हादसे की सूचना मिलती ही पुलिस फोर्स देवदूत बनकर पहुंची और सबकी जान बचाई।
विज्ञापन
बस खाई की तरफ लटकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पाकिस्तान से आए जत्थे की बस हादसे का शिकार हो गई। गोविंद घाट गुरुद्वारे की ओर आते समय बस अचानक तेज ढलान पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के तारों के साथ खाई की तरफ लटक गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन


Dehradun: हरिद्वार हाईवे पर हादसा, नियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी कार, मची चीख पुकार

जानकारी के अनुसार, बस में 15 महिला, पुरुष व बच्चे सवार थे। बस हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गोविन्दघाट पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने विभाग से बात कर  बिजली सप्लाई बंद कराई। इसके बाद सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा तत्काल मिली सहायता से संगत खुश हुई और उनका आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें