जरूरतमंदों को भोजन देने में जुटा सिख समाज देहरादून। यूनाइटेड सिख फेडरेशन, गुरुद्वारा श्री हरिकृष्ण साहिब पटेल नगर की ओर से प्रवासी बस-ट्रक ड्राइवर एवं उनके सहयोगियों, श्रमिक एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया। यूनाइटेड सिख फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि 25 दिनों से यह मदद जारी है। मदद लॉक डाउन समाप्त होने तक जारी रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर भोजन वितरण को दो से तीन गुना भी किया जाएगा। गुरुद्वारा श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब के प्रधान हरमोहिंदर सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही गुरु की सेवा है। उन्होंने गुरु से महामारी को खत्म करने की प्रार्थना की। गुरुद्वारा साहिब के महासचिव जगजीत सिंह ने कहा कि रोजाना 600 से 800 लोगों के भोजन का इंतजाम किया जा रहा है। किसी को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। गौरव