सीमा डेंटल कॉलेज व डिज़ाइन स्पेसेस की ओर से जरूरतमन्दों को खाद्य सामग्री बांटते हुए सदस्य
- फोटो : AMAR UJALA
(नोट: अंकिता गुप्ता अमर उजाला बेस संवाद की मेम्बर है) 100 लोगों को बांटी खाद्य सामग्री देहरादून। सीमा डेंटल कॉलेज व डिज़ाइन स्पेसेस की ओर से जरूरतमंदों की मदद को हाथ बढ़ाया गया। सीमा डेंटल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अमित गुप्ता व डिज़ाइन स्पेसेस की फाउंडर अंकिता गुप्ता ने कई क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री मुहैया कराई। आटा, चावल के पैकेट 100 परिवार को बांटे गए। कहा कि कई लोगों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। घर पर खाने को राशन नहीं है। ऐसे लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है।