देहरादून। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान उत्तराखंड की कार्यकारी अध्यक्ष कंचन गुनसोला द्वारा कोरोना महामारी के चलते लगातार देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों लोगों को सूखा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें वह चावल, दाल, तेल, चीनी और मसाले आदि की किट बनाकर गरीबों को बांट रही हैं। इसी तरह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर रतन सिंह गुनसोला द्वारा भी 10 लाख का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया गया है। उधर, इंजीनियर राजेश गुनसोला का कहना है कि इस वैश्विक महामारी के चलते एक दूसरे की सहायता करना हम सभी का फर्ज हैं और सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए।