फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भारी बारिश से परेशानी: केदारनाथ समेत तीन धामों की यात्रा रुकी, यमुनोत्री जा रहे सिर्फ छोटे वाहन

Thu, 07 Aug 2025 08:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल

सार

Uttarakhand Weather News: केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री धाम की यात्रा रोक दी गई है, वहीं यमुनोत्री धाम के लिए सिर्फ छोटे वाहनों को ही आगे भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर चारधाम यात्रा पर पड़ा है। जिससे तीर्थयात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से कई मार्गों को बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन


ऐसे में जहां केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री धाम की यात्रा रोक दी गई है, वहीं यमुनोत्री धाम के लिए सिर्फ छोटे वाहनों को ही आगे भेजा जा रहा है। प्रशासन ने सभी यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Pauri Disaster: आपदाग्रस्त सैंजी गांव पहुंचे सीएम धामी, प्रभावितों के पोछे आंसू, भावुक कर देंगी तस्वीरें

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रमुख अपडेट

केदारनाथ यात्रा : बृहस्पतिवार को रेड अलर्ट के कारण केदारनाथ यात्रा को पहले ही रोक दिया गया था। शुक्रवार को भी यात्रा बंद रहेगी।
बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा : पीपलकोटी से आगे बदरीनाथ हाईवे का 30 मीटर हिस्सा बह जाने से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा भी रोक दी गई है। इन दोनों मार्गों पर करीब 2,000 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।
गंगोत्री यात्रा: धराली में आई आपदा के कारण गंगोत्री यात्रा पहले से ही बाधित है।
यमुनोत्री यात्रा: यमुनोत्री हाईवे पर भू-धंसाव के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, छोटे वाहनों के लिए सड़क को खोल दिया गया था।
फूलों की घाटी: रेड अलर्ट को देखते हुए फूलों की घाटी लगातार दूसरे दिन पर्यटकों के लिए बंद रही। यहां लगभग 300 पर्यटक घंघरियां में रोके गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें