फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में बारिश से आफत: बाजार में भूधंसाव से दुकानें क्षतिग्रस्त, मलबे में फंसी कार, नैनीताल हाईवे बंद

Sun, 31 Aug 2025 10:04 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)

सार

Uttarakhand Weather News: चमोली के कर्णप्रयाग में देर रात से बारिश हो रही है। हालांकि बारिश तो सुबह थम गई, लेकिन जगह जगह भूस्खलन और भूधंसाव से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में बारिश से नुकसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बारिश का दौर थम ही नहीं रहा। शनिवार देर रात हुई बारिश के चलते कर्णप्रयाग मे जगह-जगह की भूसखलन की घटनाएं सामने आई हैं। बारिश के चलते कर्णप्रयाग अपर बाजार में भारी मलबा आने से नैनीताल-कर्णप्रयाग हाईवे बंद हो गया है। वहीं, आईटीआई एप्रोच मार्ग भी मलबा और पेड़ आने से बंद हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अपर बाजार रोड पर कई जगह भूस्खलन से मलबा आ गया है। नारायणबगड़ बसस्टैंड मुख्य बाजार में भू धंसाव के चलते दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बाजार के पास हाईवे भी धंसने लगा है। कर्णप्रयाग गोचर के कमेड़ा में पहाड़ी से मलबा आने से रास्ता बंद है। तहसील जिलासू के राप्रवि सेमी गवाड़ के पास भी भारी भूस्खलन हुआ है। क़ृषि भूमि बर्बाद हो गई है। 

Chamoli: मलारी हाईवे पर तमक नाला में बाढ़ आने से मोटर पुल बहा, चीन सीमा से कटा नीती घाटी का संपर्क
विज्ञापन


विज्ञापन

मलबे में फंसी कार

कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर सिमली जखेड़ गदेरे के पास भारी मात्रा में मलबा आया है। इस दौरान मलबे में एक कार फंस गई।वाहन चालक कार छोड़कर किसी तरह बाहर निकला।

शहर में बिजली गुल

सिमली रोड पर पेड़ दुकानों पर जा गिरा। वहीं इसके आस-पास बिजली के दो पोल भी लटक गए। जिससे बिजली की हाईटेंशन और लोटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे शहर में बिजली गुल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें