फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Uttarakhand: मसूरी में सात घंटे बारिश का कहर, होटलों में कैद हुए पर्यटक, 70 लोगों को बचाया गया

Mon, 26 Sep 2022 12:57 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

मसूरी में लगातार सात घंटे से हुई मूसलाधार बारिश से जन-जीवन और पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मसूरी देहरादून रोड गलोगी के पास मलबा आने से बंद हो गया है। कई सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं विकासनगर में अमलावा नदी के उफान पर आने से कालसी में ग्रामीणों के घरों में पानी भर जाने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन
मसूरी में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश से रविवार को जहां दिन में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, वहीं देर शाम से लगातार सात घंटे तक जारी झमाझम बारिश से मसूरी-दून मार्ग पर पहाड़ से मलबा आ गया, जिससे मार्ग ठप हो गया।  किंग्रेग मार्ग पर भी बड़े मोड़ पर पुश्ता ढहने से भी आवाजाही बाधित हो गई है।

 

तापमान में गिरावट आने से ठंड भी बढ़ गई, जबकि घूमने आए पर्यटक होटलों में कैद होकर रह गए। बारिश के चलते सड़कों का पैचवर्क कार्य प्रभावित हो गया है। साथ ही पर्यटन व्यवसाय पर भी असर पड़ा है। बारिश संग घना कोहरा भी छाया हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...अंकिता की अंतिम विदाई: बेटी को यादकर बेहोश हो रही मां, बेबसी और दर्द को बयां कर रहीं ये तस्वीरें

उधर, विकासनगर मेंअमलावा नदी के उफान पर आने से कालसी में ग्रामीणों के घरों में पानी भर जाने की सूचना मिल रही है। लगभग 70 लोगों को प्रशासन व पुलिस ने सीएचसी और ब्लाक परिसर में शिफ्ट किया है। ब्लॉक के उप प्रमुख भीम सिंह चौहान व कनिष्ठ प्रमुख रितेश असवाल सारी कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रेमनगर, सेलाकुई, में भी पानी भरने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहिया मैं समालखा रोड का पुल को नुकसान पहुंचा है। पुल पर यातायात बंद कर दिया गया है उप जिलाधिकारी सौरव असवाल ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान कालसी के हरिपुर रोहाडा में हुआ है। नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण 20 से अधिक मकानों में पानी घुसा है। इन मकानों में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिन्हें क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल, मस्जिद, अस्पताल और ब्लॉक मुख्यालय पर शरण दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें