फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून-मसूरी में झमाझम बारिश, बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदिन में धूप निकलने से महसूस होने लगी थी गर्मीI
विज्ञापन

Iअचानक बदला मौसम का मिजाज, लोग परेशान
I
Iदून-मसूरी में मंगलवार रात झमाझम बारिश से पारा लुढक गया। इससे लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ा। IIमंगलवार को सुबह से ही देहरादून में बादल छाये हुए थे। हालांकि, दिन होते-होते तेज धूप खिल उठी। इससे लोगों को काफी हद तक ठंड से राहत मिली। इसके बाद फिर से बादल छाने लगे और रात करीब सवा 10 बजे झमाझम बारिश हो गई। हालांकि, दून के शिमला बाईपास समेत कुछ इलाकों में शाम को भी बूंदा-बांदी हुई थी। दिन में देहरादून में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे हल्की गर्मी महसूस हुई लेकिन शाम होते ही फिर से लोग ठंड से ठिठुर उठे।I
Iउधर, मसूरी में सुबह धूप खिली लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल गया। कोहरा और हल्के बादल छाने से शहर में कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी। लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचाव किया। पर्यटन स्थल कैंपटी, धनोल्टी और बुरांशखंडा में भी ठंड ने लोगों को काफी परेशान किया। रात करीब 10 बजे मसूरी में भी बारिश के साथ ओले पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iहालांकि, मौसम के बदले मिजाज के चलते व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्हें उम्मीद है कि मसूरी में बर्फबारी होगी तो पर्यटक भी जमकर उमड़ेंगे और अच्छा व्यापार होगा। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें