फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Rainfall: झमाझम बारिश से शहर हुआ लबालब...बिजली गिरी, ट्रांसफार्मर फुंके

Wed, 03 Jul 2024 04:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सुबह 10 बजे से बारिश के आसार लग रहे थे। दोपहर एक बजे से हल्की बूंदाबांदी होने लगी। एक घंटे बाद ही झमाझम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली झमाझम बारिश हुई तो पूरा शहर लबालब हो गया। कहीं बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंक गए तो कहीं नाले छोटे पड़ गए। शहर में पुरानी चुंगी पर हाईवे तालाब बन गया। मार्ग, खेत और कई स्कूल लबालब हो गए। भारी बारिश के बीच जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कई उड़ानें लैंड नहीं हो पाईं। कई विमानों ने काफी देर तक आसमान में ही चक्कर काटा।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे से बारिश के आसार लग रहे थे। दोपहर एक बजे से हल्की बूंदाबांदी होने लगी। एक घंटे बाद ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे में जौलीग्रांट क्षेत्र में 115.2 एमएम और ऋषिकेश में 43 एमएम बारिश दर्ज हुई। बारिश के साथ ट्रंचिंग ग्राउंड से गंदा पानी हाईवे पर गिरता रहा। यहां वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। देहरादून रोड पर बरसाती पानी नाली के बजाय सड़क पर बहता रहा। व्यापारसभा के आगे सड़क तालाब जैसी बन गई थी। यही हाल आईएसबीटी में था। चंद्रेश्वरनगर, सब्जी मंडी, चंद्रभागा पुल तिराहा, श्यामपुर फाटक आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश परिसर बारिश के पानी से लबालब हो गया।

Uttarakhand Weather: अलर्ट के बाद देहरादून में जमकर बरसे मेघ, मसूरी में बारिश के बाद छाया कोहरा
विज्ञापन


चंद्रभागा और बीन नदी में आया पानी
ऋषिकेश में लगातार दो घंटे तक बारिश होने के कारण चंद्रभागा नदी में पानी आ गया है। अन्य दिनों में चंद्रभागा नदी सूखी हुई थी। वहीं यमकेश्वर क्षेत्र में बीन नदी में भी पानी आ गया। यह नदी भी अन्य दिनाें में सूखी रहती है। बारिश बढ़ने पर बीन नदी का जलस्तर और बढ़ सकेगा।

दून की बारिश से सुसवा का जलस्तर बढ़ा
देहरादून शहर में हुई बारिश से सुसवा नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। सुसवा पुल के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से सुरक्षात्मक उपाय किए गए हैं। विभागीय स्तर पर पुल की निगरानी भी की जा रही है। जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों के लोग सहम गए हैं।डोईवाला की सौंग, सुसवा और जाखन नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार को हुई बारिश से सुसवा का जलस्तर काफी बढ़ गया है। बता दें कि सुसवा नदी पर कुड़कावाला बुल्लावाला की आवाजाही के लिए पुल बना है। बीते साल बारिश से सुसवा पुल के नीचे बने सीसी ब्लाक कई बार बह गए थे वहीं, पुल का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सुसवा पुल की सुरक्षा के लिए सभी काम करा लिए गए हैं। देर शाम तक सुसवा नदी का जलस्तर काफी रहा।  

बिथ्याणी तहसील के निकट रास्ते पर जलभराव
लक्ष्मणझूला कांडी मोटर मार्ग पर बिथ्याणी तहसील के निकट बिथ्याणी गांव जाने वाले रास्ते पर जलभराव हो गया है। आने-जाने वालों लोगों रोष पनप रहा है। बिथ्याणी बाजार में सड़क मार्ग ऊंचा-नीचा और नाला सड़क से मिल जाने के कारण बरसात का सारा पानी सड़क पर भर जाता है। बिथ्याणी सड़क मार्ग पर बैंक, पंचायत कार्यालय होने के कारण यहां राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। हर माह मेडिकल कैंप भी पंचायत कार्यालय में लगता है जिसमें क्षेत्र के दर्जनों लोग जांच के लिए पहुंचते हैं। ग्राम प्रधान बिथ्याणी सतेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी इस परेशानी से निजात नहीं मिल पा रही है। कहा कि अब ग्रामीणों के साथ आंदोलन करेंगे जिसकी सारी जिम्मेवारी लोक निर्माण विभाग की होगी। निर्माण खंड के सहायक अभियंता अनुज चौहान ने बताया कि सड़क के नीचे टेलीकॉम विभाग के ऑप्टिकल फाइबर चल रही हैं जिस कारण नाली बनाने में बाधा आ रही है। जल्द टेलीकॉम विभाग को सूचित कर जलभराव का निराकरण किया जाएगा।  

दो उड़ानें डायवर्ट, एक रद्द, छह काटती रहीं चक्कर
एयरपोर्ट पर बरसात के सीजन की पहली बारिश में हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। हैदराबाद से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट को दिल्ली में उतरना पड़ा। इंडिगो की मुंबई से दून आ रही दूसरी फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। इसके अलावा करीब आधा दर्जन उड़ानें घंटों आसमान में गोल-गोल चक्कर काटकर देहरादून में बारिश थमने का इंतजार करती रहीं। शाम दिल्ली से आने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। सुबह 11.25 बजे हैदराबाद से दून के आसमान में पहुंची इंडिगो की फ्लाइट कई चक्कर के बाद भी एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। उसके बाद इस फ्लाइट को दिल्ली के लिए डायवर्ट कर वहां उतारा गया। एलाइंस एअर की दोपहर 12.05 बजे आने वाली फ्लाइट आसमान में कई चक्कर काटने के बाद एक घंटे से अधिक की देरी से 1.48 बजे एयरपोर्ट पर उतरी। विस्तारा मुंबई 2.20 के स्थान पर शाम 4.09 बजे आई। विस्तारा दिल्ली 2.45 बजे के स्थान पर शाम 3.52 बजे पहुंची। विस्तारा बंगलूरू 3 बजे के स्थान पर 3.59 बजे आई। इंडिगो लखनऊ शाम 3.50 के स्थान पर 4.36 बजे लैंड हुई। इंडिगो दिल्ली 4.10 के स्थान पर शाम 5 बजे पहुंची। 5.30 बजे आने वाली इंडिगो मुंबई को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। इसका समय शाम 6.45 बजे कर दिया गया। शाम 7.30 बजे एयरपोर्ट पर आने वाली इंडिगो की दिल्ली वाली फ्लाइट को दिल्ली से ही रद्द कर दिया गया।

त्रिवेणी घाट पर आया मलबा, गंगा का जलस्तर सामान्य
भारी बारिश होने के कारण त्रिवेणी घाट पर मलबा आ गया। सूचना पर नगर निगम की टीम ने घाट का निरीक्षण किया। बारिश के कारण कई स्थानों पर टाइल्स, चेंबर और जाल क्षतिग्रस्त हो गए। गंगा नदी का जलस्तर सामान्य रहा। नगर निगम प्रशासन की ओर से सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सिंचाई खंड ऋषिकेश को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया गया। निरीक्षण में नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी, एसएनए रमेश रावत, एसएनए चंद्रकांत भट्ट, ईई दिनेश उनियाल, जेई तरुण लखेड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


जौलीग्रांट में हुई सबसे अधिक बारिश
दिनभर में सबसे ज्यादा बारिश जौलीग्रांट इलाके में 115.2 एमएम बारिश में हुई। दूसरे नंबर पर मोहकमपुर रहा। यहां 104.3 एमएम बारिश हुई। विकासनगर में 35.5, मालदेवता में 24, भगवानपुर में 16.5, ऋषिकेश में 43 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें