राजधानी देहरादून में बुधवार की सुबह तेज गरज के साथ झमाझम बारिश होने से शहर तालाब में तब्दील हो गया।
बुधवार को उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आ बदल गया है। देहरादून में सुबह से ही काले बादल छाए रहे। बारिश इतनी तेज हुई कि लोग दहशत में आ गए। तेज बारिश से शहर की सड़कें तालाब बन गई। वहीं निचले इलाकों में कहीं-कहीं जलभराव होने की खबर भी है।
मंगलवार शाम को भी देहरादून के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। जिससे दून वासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली।