फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी में भारी ओलावृष्टि, फिसलन बढ़ने से वाहनों के पहिये थमे

विज्ञापन
मसूरी में जमकर पड़े ओले--संवाद
विज्ञापन
- मसराना में लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन

मसूरी। शहर में मंगलवार को आधे घंटे तक भारी ओलावृष्टि होने से चारों ओर बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई। सड़कों पर फिसलन बढ़ने से वाहनों के पहिये थम गए। इससे कई मार्गों पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया वाहनों को धक्का मारकर निकालना पड़ा। ओलावृष्टि से शहर में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। सबसे अधिक ओले लालटिब्बा और मसराना क्षेत्र में पड़े। फिसलन बढ़ने से मसराना में करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे उत्तरकाशी, टिहरी, धनोल्टी जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धनोल्टी निवासी कुलदीप नेगी ने बताया कि दून से मसूरी होते हुए धनोल्टी जाते समय मसराना के पास जाम में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। फिसलन बढ़ने से संभलकर वाहन चलाना पड़ा। कई लोगों ने वाहनों को धक्का मारकर आगे ले जाने की कोशिश की। स्थानीय निवासी धर्मपाल पंवार, आशुतोष कोठारी ने ओला पड़ने से शहर में एक बार फिर कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।

मसूरी में जमकर पड़े ओले--संवाद

मसूरी में जमकर पड़े ओले--संवाद

मसूरी में जमकर पड़े ओले--संवाद

मसूरी में जमकर पड़े ओले--संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें