देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से नवाजे गए लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। बुधवार को कांग्रेसियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल का श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, रमेश कुमार मंगू, अशोक वर्मा, अर्जुन सोनकर, अशोक कोहली, देवेन्द्र कौर, दिपा चौहान, नीरज नेगी, आशीष भारद्वाज, हरेन्द्र बेदी आदि मौजूद रहे। उधर नेताजी संघर्ष समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। संगठन की ओर से घंटाघर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रभात डंडरियाल, आरिफ वारसी, राम सिंह प्रधान, विपुल नोटियाल, नवनीत, दानिश नूर, सुशील विरमानी आदि मौजूद रहे।