I
I
I
Iअस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं, नया स्टाफ देने का आश्वासन दियाI
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को दून अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं और निर्माणाधीन भवन के जल्द निर्माण के निर्देश दिए। अस्पताल के स्टाफ की जानकारी ली और नया स्टाफ उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कहा कि मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। खासकर डेंगू और मच्छरजनित बीमारियों के उपचार को लेकर सतर्कता बतरने के निर्देश दिए।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक अस्पताल में डॉ. धन सिंह रावत के परिवारजन भर्ती हैं। इन्हें शनिवार को ही भर्ती किया गया है। उनको ही देखने के लिए मंत्री शनिवार की सुबह अस्पताल पहुंचे। वह दोपहर तक अस्पताल में ही रहे। अस्पताल के विभिन्न वार्ड, इमरजेंसी समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया। इसके बाद वह निर्माणाधीन भवन को देखने भी गए। बता दें कि पुराने महिला अस्पताल को गिराकर वहां नया अस्पताल बनाया जा रहा है। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यदायी संस्था से स्थिति के बारे में जानकारी ली और 2025 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अस्पताल में वार्ड बॉय, वार्ड आया, स्टाफ नर्स, डॉक्टर आदि की कमी के बारे में जानकारी ली और आश्वासन दिया कि जल्द ही नया स्टाफ उपलब्ध कराया जाएगा।
I10 फ्लोर की होगी नई बिल्डिंगI
अस्पताल में बन रहे नए भवन में 10 फ्लोर होंगे। इसमें ब्लड बैंक, स्त्री एवं प्रसूति विभाग, बाल विभाग, अल्ट्रसाउंड, सर्जरी विभाग, हड्डी रोग विभाग शिफ्ट होगा। इसके अलावा 20 प्राइवेट वार्ड होंगे। बेसमेंट और भूतल पर पार्किंग की सुविधा होगी। संकाय सदस्यों के कार्यालय भी होंगे। इससे अन्य बिल्डिंग में भीड़ कम होगी। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल, डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल, इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. एनएस बिष्ट समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।