चकराता के छावनी बाजार और साहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज आयुष्मान भव योजना के तहत स्वास्थ्य मेले आयोजित किया जाएगा।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेले की तैयारी पूरी हो गई है। शिविर में गैर-संचारी रोग परीक्षण, योग कल्याण सत्र, आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, चर्म रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सा, टेली परामर्श, एक्से, पैथोलॉजी जांच और निशुल्क औषधि जैसी सुविधाएं मिलेगी। वहीं सीएचसी साहिया में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में देहरादून के ग्राफिक ऐरा के चिकित्सकों की टीम मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि शिविर में आयुष्मान कार्ड, आभा आई आईडी, योग कल्याण सत्र और सभी चिकित्सा ओपीडी का लाभ मिलेगा।