सेलाकुई। जूनियर चैंप स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। सुभारती अस्पताल झाझरा से आई चिकित्सकों की टीम ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य जांच की। शिविर में 180 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच हुई। सोमवार को आयोजित शिविर में डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर और डॉ. अपर्णा ने छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने छात्रों को शारीरिक स्वच्छता, दैनिक दिनचर्या और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रत्येक दिन दांत साफ करने की भी सलाह दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य संगीता शर्मा, डॉ. बीडी सेमवाल, डॉ. चित्रसेन शर्मा, जमाल मिर्जा, आशु, रोहित, अभिषेक, ममता, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद