फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। लांघा रोड स्थित बड़वा बलरामपुर के पंचायत घर पर सुभारती अस्पताल के माध्यम से आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान चिकित्सकों ने उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनने व वायरल से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने को भी कहा।शिविर में सुभारती अस्पताल के चिकित्सकों ने ग्रामीणों की नि:शुल्क नेत्र जांच, बीपी व शुगर परीक्षण व सामान्य जांच की। इस दौरान उन्होंने रोगियों को परामर्श देने के साथ दवा का वितरण भी किया। शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रवि कंसल, डॉ. पारस रावत, महिला चिकित्सक डॉ. दिशा गर्ग, सन्नी धीमान, ग्राम प्रधान कमल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें