फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 150 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

सेलाकुई। झाझरा स्थित सुभारती अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 150 लोगों की निशुल्क जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। डॉ. सोनम और डॉ. इशान ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें बढ़ रही ठंड से सावधानी बरतने की सलाह दी। इसके अलावा जिन मरीजों में स्वास्थ्य संबंधित समस्या अधिक पाई गईं, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रशांत भटनागर ने बताया कि अस्पताल की ओर से विगत दिनों से लगातार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जरूरतमंद लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठा रहे हैं। इस मौके पर डॉ. प्रिया, ज्ञानेंद्र शुक्ला, सन्नी धीमान, अश्वनी शर्मा, रविंद्र शर्मा, आशू अरोड़ा, आदित्य गौतम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें