फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जिसके मन में बसे परमात्मा, वह सदैव रहता है आनंद में

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। जीवनगढ़ स्थित संत निरंकारी भवन में रविवार को सत्संग आयोजन किया गया। ब्रांच मुखी नरेंद्र राठौर ने कहा कि हमें समय समय पर अनेक ऐसे अवसर मिलते हैं। जहां हम सामूहिक रूप में बैठकर संतों के जीवन से प्रेरणा ले सकते हैं। उनके मुख से निकला हुआ शब्द, जो कहा वह उन्होंने जीकर दिखाया। आज वह हमारे सामने ग्रंथों के रूप में मौजूद हैं। कहा कि जैसे शहंशाह बाबा अवतार सिंह महाराज ने अपनी पवित्र संपूर्ण अवतार वाणी में फरमाया है कि जिस दे मन विच हर हर बसया हर रंग विच इक रंग रहे। कहते हैं कि जिस इंसान के मन में यह निरंकार प्रभु-परमात्मा बस जाता है वह सदैव हर हाल में आनंद में रहता है और परमात्मा भी सदैव उसके साथ रहता है। उसका जीवन सरल बन जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें