फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: पत्नी के साथ रेस्टोरेंट में आए युवक ने की हर्ष फायरिंग, मची अफरा-तफरी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 04 May 2023 08:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

खंजरपुर रोड पर एक रेस्टोरेंट में एक युवक पत्नी के साथ खाना खाने आया था। युवक ने रेस्टोरेंट के अंदर हर्ष फायरिंग कर दी थी। इसके बाद रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाली खोखे बरामद कर मामले में लीपापोती कर दी थी। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो एसएसआई नरेश गंगवार से स्पष्टीकरण लिया। साथ ही मुकदमा दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेस्टोरेंट में हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी को लेकर घर पर दबिश दी लेकिन वह घर से फरार मिला। इस बीच पुलिस ने युवक के घर पर नाेटिस चस्पा कर दिया। साथ ही उसके संपर्क में रहने वालों पर भी पुलिस पैनी नजर रख रही है।

रविवार रात सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित खंजरपुर रोड पर एक रेस्टोरेंट में एक युवक पत्नी के साथ खाना खाने आया था। युवक ने रेस्टोरेंट के अंदर हर्ष फायरिंग कर दी थी। इसके बाद रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाली खोखे बरामद कर मामले में लीपापोती कर दी थी। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो एसएसआई नरेश गंगवार से स्पष्टीकरण लिया। साथ ही मुकदमा दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने सुमित चौधरी निवासी पनियाला रोड, रुड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही उसके लाइसेंसी हथियार के निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। एसएसपी अजय सिंह की सख्ती के बाद पुलिस युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने युवक के घर पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। इस पर पुलिस ने युवक के घर पर 41 का नोटिस चस्पा किया है। एसएसआई नरेश गंगवार ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: भारी मलबा आने से हेलंग के पास अवरुद्ध हुआ बदरीनाथ हाईवे, 10 हजार तीर्थयात्रियों को रोका

ये है 41 नाेटिस

सीआरपीसी के सेक्शन-41 के तहत पुलिस अधिकारी मजिस्ट्रेट ऑर्डर या वारंट के बिना किसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है या यूं कहें बिना सूचना दिए पुलिस किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकती है। इस सेक्शन के तहत उन लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है जिनके खिलाफ संज्ञेय अपराध की शिकायत हो।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें