फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सांसद आदर्श योजना में सहसपुर ब्लॉक के हरियावाला गांव का चयन

विज्ञापन
ग्राम हरियावाला कलां में जनता मिलन कार्यक्रम में सांसद का स्वागत करती ग्राम प्रधान। स्रोत सूचना
विज्ञापन
- सांसद ने जनपद के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से जानीं समस्याएं
विज्ञापन

विकासनगर/सेलाकुई। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डाॅ. नरेश बंसल ने इस वर्ष की सांसद आदर्श योजना में सहसपुर ब्लाॅक के ग्राम हरियावाला कलां का चयन किया है। गांव के विकास की रूपरेखा तैयार करने के लिए राज्यसभा सांसद ने शनिवार को हरियावाला कलां में आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता मिलन का आयोजन किया। ग्रामीणों से विकास योजनाओं के संबंध में सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी का संपूर्ण भारत के विकास का सपना है। यह सपना तभी पूरा हो सकता है, जब गांवों का विकास हो। उन्होंने कहा कि वह गोद लिए गांव को विकसित करने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को ग्राम पंचायत योजनाओं को पोर्टल पर फीड कराने से लेकर सभी योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, विक्रम, जिला पंचायत सदस्य कंचन देवी, ग्राम प्रधान रजनी देवी, कोमल देवी, धीरज गुलेरिया, आशीष नेगी, मेघ सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें