फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: हार की टीस जुबान पर आई, बोले हरीश रावत- मुस्लिम यूनिवर्सिटी के झूठ के गर्भ से पैदा हुई धामी सरकार

Mon, 12 Dec 2022 01:59 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

हिमाचल में कांग्रेस की जीत की खुशी के साथ उत्तराखंड में हार की टीस पूर्व सीएम हरीश रावत की जुबान पर आई। हरीश रावत ने मुस्लिम यूनिवर्सिटी मामले को अदालत में ले जाने की चेतावनी दी। रावत ने कहा कि सघन प्रचार के जरिये मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक झूठ को सुनियोजित तरीके से फैलाया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के साथ उत्तराखंड में हार की टीस भी उभरी है। पार्टी नेता अब भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि जीत के मुहाने पर पहुंचकर वह कैसे हार गए। पूर्व सीएम हरीश रावत ने उत्तराखंड में कांग्रेस की हार के लिए भाजपा की ओर से प्रचारित मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बयान को बड़ा कारण बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी झूठे बयान के गर्भ से वर्तमान धामी सरकार पैदा हुई। हरीश ने कहा कि वह भाजपा के गलत प्रचार की शिकायत लेकर पुलिस और चुनाव आयोग के पास गए, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उनके पास न्यायिक शरण में जाने का विकल्प खुला है। 

पूर्व सीएम रावत ने कहा कि चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री सहित भाजपा शासित छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सघन प्रचार के जरिये मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक झूठ को सुनियोजित तरीके से फैलाया। कहा गया कि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने कभी कोई बयान नहीं दिया
इसके लिए एक फर्जी समाचार पत्र में उनके नाम से इस बयान को शीर्षक बनाते हुए सोशल मीडिया में खूब प्रसारित किया गया। सोशल मीडिया पर जारी अपने एक बयान में हरीश रावत ने दावा कि वह फिर कह रहें कि उन्होंने कभी ऐसा कोई बयान नहीं दिया। 

ये भी पढ़ें...मम्मियां रहें सावधान:  आपको ठगने का आ गया नया प्लान, साइबर ठग झांसे में लेकर ऐसे बना रहे शिकार

हरीश ने बढ़ाई इनाम की राशि, 50 हजार से पांच लाख रुपये की
हरीश ने कहा कि उन्होंने इसके लिए 50 हजार रुपये तक देने की घोषणा की थी, लेकिन अब वह इस राशि को बढ़ाते हुए पांच लाख रुपये कर रहे हैं। यदि अभी भी कोई व्यक्ति ऐसी किसी प्रकाशित खबर की कटिंग ले आए तो वह आज ही राज्य की जनता से माफी मांगते हुए हमेशा के लिए राजनीति छोड़ देंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें