कालसी। रामनवमी के पावन अवसर पर लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति की ओर से हरिपुर स्थित यमुना कृष्ण धाम का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने मां यमुना से क्षेत्र की सुख-शांति की कामना भी की। कार्यक्रम में पहुंचे सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक और लोक पंचायत के सदस्य केएस चौहान ने कहा कि हरिपुर का प्राचीन काल में अत्यंत समृद्धशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक दृष्टि से इस स्थान का विशेष महत्व रहा है। पंचायत के वरिष्ठ सदस्य व मोहना खत के स्याणा जयपाल चौहान ने कहा कि समाज के सहयोग से जमुना कृष्ण धाम का निर्माण किया जाएगा। जबकि घाट निर्माण का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। अध्यक्ष गंभीर चौहान ने कहा कि भूमि पूजन के पश्चात इस स्थान पर धाम निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस मौके पर लोक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य श्रीचंद शर्मा, भारत चौहान, रणवीर चौहान, गजेंद्र जोशी, सतपाल चौहान, अनिल तोमर, केसर नेगी, दिनेश तोमर, गजेंद्र तोमर, खजान चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद