फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हरिद्वार के गंगा तटों और बाजारों में सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से होगी गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस मुख्यालय से झंडी दिखाकर किया रवाना
I
I

I
I- भविष्य में मसूरी माल रोड, पलटन बाजार आदि में भी इसे चलाने का प्लान
I
Iहरिद्वार के तंग बाजारों और गंगा घाटों पर पुलिस अब स्मार्ट सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त करेगी। ऐसे में इन भीड़ वाले इलाकों में पुलिस नियंत्रण और अन्य मामलों में निगरानी भी आसानी से कर पाएगी। डीजीपी अभिनव कुमार ने शुक्रवार को हरिद्वार के लिए चार स्कूटरों को रवाना किया।
I
Iपुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को ये स्कूटर उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। डीजीपी ने कहा कि संकरी गलियों में ये स्कूटर आसानी से चल सकते हैं। बैटरी से संचालित इन स्कूटरों से प्रदूषण नहीं होगा। भविष्य में मसूरी माल रोड, देहरादून पलटन बाजार आदि में भी इस तरह के स्कूटरों का प्रयोग किया जाएगा। हरिद्वार के आठ पुलिसकर्मियों को इन स्कूटरों को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है। स्कूटर चलाने का प्रशिक्षण ले चुके पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने प्रशस्तिपत्र दिए। पुलिस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में एडीजी प्रशासन अमित सिन्हा, एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान और बैंक के नेशनल स्ट्रेटजिक मैनेजर संतोष रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iनैनीताल में भी हो रहा है प्रयोग
I
Iइस तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रयोग नैनीताल शहर में भी पुलिस गश्त के लिए कर रही है। इस स्कूटर पर एक ही पुलिसकर्मी चल सकता है। यह स्कूटर फुल चार्ज करने के बाद 35 किलोमीटर तक चल सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 18 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। यह स्कूटर 30 डिग्री तक के चढ़ान पर चढ़ सकता है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें