फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: प्लाट बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले बिल्डर पर कसा शिकंजा, अब एसआईटी करेगी जांच

Tue, 10 Oct 2023 06:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

प्रारंभिक जांच में 60 करोड़ की ठगी की बात सामने आई थी, लेकिन अब अन्य पीड़ित भी सामने आ रहे हैं। सैकड़ों लोगों से कई सौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन
जांच-पड़ताल - फोटो : pixabay(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में शानदार लोकेशन पर प्लाट बेचने के नाम पर सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बनाकर करोड़ों रुपए हड़पने वाले ऑक्टागन बिल्डर के खिलाफ लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। बिल्डर कुलदीप नंदराजोग और सहयोगी महिला की गिरफ्तारी के बाद अब मामले की जांच के लिए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने एसआईटी का गठन कर दिया है। एसआईटी पूरे मामले की जांच करेगी। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपी कुलदीप के खिलाफ चार दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथियों के खिलाफ तमाम मुकदमे दर्ज हैं। पिछले महीने गैंगस्टर एक्ट में आरोपी कुलदीप नंदराजोग और उसकी सहयोगी अंजलि त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

उत्तराखंड: कोरोनाकाल में बंद रहा काम...बिजली विभाग ने भेजा 29 लाख का बिल, देखकर हैरान हुआ कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 60 करोड़ की ठगी की बात सामने आई थी, लेकिन अब अन्य पीड़ित भी सामने आ रहे हैं। सैकड़ों लोगों से कई सौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में विशेष जांच दल का गठन किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें