उसने बताया कि दोस्त रुपये मांग रहा है लेकिन उसके पास लौटाने इतनी जमा पूंजी नहीं है। अपनी किडनी बेचकर कर्ज चुकाना चाहता है। युवक ने बताया कि फैक्टरी में उसे 16 हजार रुपये मिलते हैं। किराया और अपने खर्चे पूरे नहीं हो पाते हैं। घर में पिता बेरोजगार और मां गृहिणी है। तीन भाई हैं जो दिल्ली में रहते हैं। युवक ने बताया कि दोस्त को सोमवार तक एक लाख रुपये लौटाने का वादा किया था। रुपये का इंतजाम नहीं होने के कारण वह अपनी किडनी बेचना चाहता है।
अस्पताल में सीएमएस स्टाफ कार्यालय में एक युवक आया था। वह किडनी बेचने की बात कह रहा था। उसकी बात सुनकर सब चौंक गए। उसे समझाकर वापस भेज दिया गया।
- डॉ. चंदन कुमार मिश्रा, कार्यवाहक सीएमएस जिला अस्पताल