फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: अचानक लालढांग-गेंडीखाता मार्ग पर आ धमका हाथियों का झुंड, घंटों बंद रहा यातायात

Fri, 13 Aug 2021 01:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

गुरुवार की शाम को हाथियों का झुंड मार्ग पर आकर खड़ा हो गया। जिस वजह से दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के लालढांग-गेंडीखाता मार्ग में गुरुवार की शाम अचानक जंगली हाथियों का झुंड आ धमका। जिससे यहां घंटों वाहनों का आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम लालढांग-गेंडी खाता मार्ग पर हाथियों का समूह आ गया। इस वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
 

मार्ग पर आवाजाही बंद होने से दोनों ओर खड़े लोग हाथियों को दूर से देखते रहे। लोग मोबाइल से फोटो लेते और वीडियो बनाते नजर आए। काफी देर तक हाथी सड़क पर ही खड़े रहे और बाद में हाथियों का झुंड जंगल में चला गया।


इसके बाद ही वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया। स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां अक्सर बरसात के दिनों में मार्ग पर हाथी दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें