फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral: कुकर्म के प्रयास का आरोप लगाने वाले नौकर के हाथ से बह रहा खून, पट्टी बांध रहे विनोद आर्य

Thu, 15 Dec 2022 10:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

नौकर और डॉ. विनोद आर्य व उनके परिवार का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपों के लेकर भी चर्चाएं होने लगी हैं। नौकर के हाथ से खून बह रहा है। सिर पर भी पट्टी बंधी दिख रही है।
विज्ञापन
नौकर के हाथ पर पट्टी बांधते विनोद आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकर के साथ कुकर्म के आरोप में फंसे डॉ. विनोद आर्य के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नौकर के हाथ से खून निकल रहा है और डॉ. विनोद आर्य खुद उसके हाथ पर पट्टी बांधते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


परिवार की एक महिला ये कहती सुनाई दे रही हैं कि तुम खुद हाथ काटकर आखिर हमें क्यों ब्लैकमेल कर रहे हो। नौकर भी ये कहता सुनाई दे रहा है कि मेरा घर गिरवी रखा है। सर ने कहा था मैं तेरा इलाज कराऊंगा।

Haridwar: नौकर के बयानों में विरोधाभास से अटकी विनोद आर्य की गिरफ्तारी, लगा है कुकर्म के प्रयास का आरोप
विज्ञापन


नौकर और डॉ. विनोद आर्य व उनके परिवार का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपों के लेकर भी चर्चाएं होने लगी हैं। नौकर के हाथ से खून बह रहा है। सिर पर भी पट्टी बंधी दिख रही है। नौकर 1.50 लाख की मदद की बात कहता सुनाई दे रहा है।

परिवार की महिला कह रही है कि तुम हमें ब्लैकमेल कर रहे हो। अगर तुम परेशान हो तो हमें ब्लैकमेल करोगे। पौड़ी में विनोद आर्य को छोड़कर वापस आने के बाद का ये वीडियो बताया जा रहा है। बताया गया कि नौकर का एक्सीडेंट भी हुआ था। इसके बाद विनोद आर्य के घर पहुंचकर उसने अपने हाथ की नस काट ली थी। फिलहाल, पुलिस वीडियो की भी जांच में जुट गई है। 

Trending Videos
विज्ञापन

ये लगाए थे आरोप
नौकर ने आरोप लगाया था कि उसने नवंबर में 10 हजार रुपये प्रति माह वेतन पर बतौर नौकर विनोद आर्य के यहां नौकरी की शुरुआत की। उसे यहीं कमरा दिया गया। हर रोज विनोद मालिश कराने के लिए अपने कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें करने लगा। कुछ दिन पहले उसे रात को कमरे में बुलाकर कुकर्म करने की कोशिश की। इसके बाद घर वापस चला गया। बाजार जाते समय उसकी बाइक को टक्कर मरवाते हुए घायल कर दिया गया। इतना ही नहीं उसने अपनी जान का भी खतरा जताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें