घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी पुलिस बल पहुंच गया। तनाव की स्थित को देखते हुए पीएसी को भी मौके पर बुला लिया। इस दौरान रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह और गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया और शांति बनाए रखने की अपील की।
गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग
सुबह के समय आरोपियों ने दोनों बाइक सवारों पर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग की। आरोपियों ने कई गोलियां चलाई, जिससे लोग सहम गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दोनों की पहले रेकी की और इसके बाद घात लगाकर घटना को अंजाम दिया है। वहीं, मृतक व घायल के परिजनों में कोहराम मचा है।
बचपन से ही मामा के यहां रह रहा था जैकी
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक जैकी बचपन से ही अपने मामा के घर पर ही रह रहा था। यहां पर ही उसने अपनी पढ़ाई की और अब खेती में हाथ बंटा रहा था। जबकि दीक्षित अभी पढ़ाई ही कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि जैकी मिलनसार था और ग्रामीणों के साथ काफी घुल मिलकर रहता था।