फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: कांवड़ियों के पार्किंग में खड़े 16 और चार चलते वाहनों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Mon, 25 Jul 2022 08:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरिद्वार में मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने बाइकों और स्कूटियों में लगी आग को बुझाया। वहीं, भगवानपुर में कांवड़ियों के ट्रक में आग लगने से शिवभक्तों ने उसमें से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
कांवड़ियों के वाहन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में पार्किंग में खड़े कांवड़ियों के 20 बाइक और स्कूटी आग लगने से जल गए। वहीं भेल मध्य मार्ग पर भी एक कांवड़िए की चलती बाइक में आग लग गई। अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। 

विज्ञापन


मायापुर अग्निशमन केंद्र के अधिकारी प्रताप राणा ने बताया कि सुबह 2.50 बजे सूचना मिली कि चंडी पुल के पास खड्डा पार्किंग में खड़ी बाइकों और स्कूटियों में आग लग गई है। सूचना मिलते ही मायापुर से दो फायर यूनिट घटनास्थल पहुंची। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने 13 बाइकों और तीन स्कूटियों में लगी आग को बुझाया। वहीं सोमवार सुबह 7.10 बजे पर अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना मिली कि पंतदीप पार्किंग में खड़ी बाइक में आग लग गई है। फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। 

Kanwar Yatra: हरिद्वार में जाम में फंसी रही एंबुलेंस, कांवड़िए की मौत, रुड़की में भी गई दो शिवभक्तों की जान
विज्ञापन


वहीं कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के भेल मध्य मार्ग पर फाउंड्री गेट के पास कांवड़ियों की चलती बाइक में अचानक आग गई। कांवड़ियों ने तुरंत बाइक से कूदकर जान बचाई। भेल की अग्निशमन इकाई के वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को सड़क पर चलती बाइक में आग लग गई। पुलिस ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। 

बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 8.30 बजे पतंजलि से आगे क्रिस्टल वर्ल्ड के पास बाइक में आग लग गई। इससे कुछ देर यातायात बाधित रहा। वहीं ऋषिकुल के पास हाईवे पर भी रविवार रात एक बाइक पर आग लग गई। बाइक पर कांवड़िया जा रहा था। दमकल की टीम ने आग बुझाई। 

कांवड़ियों के ट्रक में लगी आग, भगदड़

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम चौली शाहबुद्दीनपुर के पास कांवड़ियों के ट्रक में आग लगने से शिवभक्तों ने उसमें से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि आग फैलने से पहले ही उसपर पानी डालकर काबू पा लिया गया था। 

यमुनानगर हरियाणा निवासी राजपाल अपने साथियों के साथ ट्रक से हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए आए थे। सोमवार दोपहर वह हरिद्वार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम चौली शाहबुद्दीनपुर के पास पहुंचे तो अचानक ट्रक की वायरिंग शॉर्ट होने के कारण धुआं निकलने लगा। धुआं निकलने से ट्रक में बैठे कांवड़िए घबरा गए। 

विज्ञापन


 आननफानन कांवड़ियों ने ट्रक से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। इस बीच ट्रक में आग भी उठने लगी। कांवड़ियों ने आसपास लगे नल से पानी भरकर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद कांवड़ियों ने ट्रक की मरम्मत कराई। इसके बाद वे रवाना हो गए। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें