हरिद्वार में गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदल दिया गया है। डीएम मयूर दीक्षित ने इसके आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार, अब 27 अप्रैल से 26 मई तक प्री-प्राईमरी से कक्षा पांच तक के स्कूल 7:30 से 12 बजे तक और छह से 12 तक स्कूल 7:30 बजे से 12:30 तक चलेंगे। उन्होंने आदेशों का सख्ती का पालन करने के निर्देश दिए।