फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पत्नी के चरित्र पर था शक तो दी खौफनाक मौत, चुन्नी से गला घोंटा फिर ब्लेड से किए चेहरे पर वार

Wed, 12 Apr 2023 04:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Haridwar Crime News: आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि बताया कि उसकी पत्नी उसके कहने सुनने में नहीं थी। गलत संगत के कारण अक्सर अन्य लोगों से मिलती जुलती थी।
विज्ञापन
हत्या के मामले का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में बीते तीन दिन पहले पत्नी की हत्या करने के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसकी हत्या की थी।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसने पहले पत्नी का चुन्नी से गला घोंटा उसके बाद ब्लेड से उसके चेहरे और गले पर वार किए थे। 

Haridwar: पति के सामने खुला अवैध संबंधों का राज, चार महीने से रच रही थी हत्या की साजिश, फिर दी ऐसी खौफनाक मौत
विज्ञापन


वह गाजीवाला श्यामपुर में किराये के मकान में अपनी पत्नी राधिका के साथ रहता था। बताया कि उसकी पत्नी उसके कहने सुनने में नहीं थी। गलत संगत के कारण अक्सर अन्य लोगों से मिलती जुलती थी।

इसलिए गुस्से में आठ अप्रैल की रात को उसने उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद वह फरार हो गया था। मामले की जांच एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को सौंपी गई थी। गहनता से जांच पड़ताल में उसकी लोकेशन मिली। जिसके बाद उसे बदायूं से गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें