फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: रिजर्व फॉरेस्ट के मंदिर में कैबिनेट मंत्री के बेटे की शादी का मामला, दो फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड

Thu, 30 Apr 2026 04:58 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

राजाजी टाइगर रिजर्व के प्रभारी निदेशक राजीव धीमान की ओर से हरिद्वार रेंज की रानीपुर बीट के फॉरेस्ट गार्ड अमित सैनी और गेट प्रभारी व फॉरेस्ट गार्ड अभिषेक कंडारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जबकि क्षेत्रीय वन दरोगा अमृता को हटाकर चीला रेंज में अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
सस्पेंड - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजाजी टाइगर रिजर्व में हुई शादी के मामले में बीट इंचार्ज और गेट प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि वन दरोगा को अटैच कर दिया है। रेंज का अतिरिक्त प्रभार देख रहे रेंजर को भी हटा दिया है।

विज्ञापन


26 अप्रैल को राजाजी टाइगर रिजर्व के मां सुरेश्वरी देवी मंदिर में कैबिनेट मंत्री खजान दास के बेटे की शादी में हुई थी। शादी के लिए टेंट समेत अन्य प्रतिबंधित सामान फॉरेस्ट रिजर्व में लाया गया था। मामले में मंदिर समिति पर राजाजी टाइगर रिजर्व की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।

बृहस्पतिवार को राजाजी टाइगर रिजर्व के प्रभारी निदेशक राजीव धीमान की ओर से हरिद्वार रेंज की रानीपुर बीट के फॉरेस्ट गार्ड अमित सैनी और गेट प्रभारी व फॉरेस्ट गार्ड अभिषेक कंडारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जबकि क्षेत्रीय वन दरोगा अमृता को हटाकर चीला रेंज में अटैच कर दिया है। हरिद्वार रेंज का अतिरिक्त प्रभार देख रहे रेंजर महेश सेमवाल को भी कार्यमुक्त कर दिया है। अब वह केवल मोतीचूर रेंज का कार्यभार देखेंगे। यहां हरिद्वार रेंज में नए बैच की आभा रतूड़ी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


अलकनंदा में मिले शव का खुलासा: क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की थी हत्या, हाथ-पैर बांधकर नदी में लगाया था ठिकाने

सवालों में कार्रवाई
छोटे कर्मचारियों पर हुई यह कार्रवाई विभाग में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रकरण के तूल पकड़ने के बाद कैबिनेट मंत्री खजान दास ने अपने बयान में यहां तक कहा था कि यह मामला निदेशक के भी संज्ञान में है। वहीं, सूत्रों के अनुसार राजाजी टाइगर रिजर्व के हरिद्वार वार्डन अजय लिंगवाल की जानकारी में यह सारा मामला था। उन पर कार्रवाई नहीं होने से राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी-कर्मचारियों में तमाम चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें