पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया देहरादून। एसजीए सोसायटी एंड शेवरोन फाउंडेशन की ओर से हरेला पर्व के उपलक्ष्य में आंगनबाड़ी केंद्र (आमवाला तरला) में सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि राज्य खनिज विकास परिषद के अध्यक्ष राजकुमार पुरोहित ने पर्यावरण प्रेमियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सोसायटी की अध्यक्ष रेखा थापा, कॉर्डिनेटर आदित्यवर्द्धन, प्रवीण रावत व अन्य मौजूद रहे।