फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पांच क्विंटल फूलों से सजा हनोल मंदिर, पांच मजिस्ट्रेट किए गए तैनात

Sun, 13 Sep 2026 12:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर हनोल में 13 और 14 सितंबर को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जागड़ा मेले में 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इस भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र में पांच मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पुलिस, पीएसी और एसडीआरएफ के जवान रातभर मोर्चा संभालेंगे। उत्तराखंड के बंगाण, फतेह पर्वत, रवांई घाटी, जौनसार-बावर के साथ ही हिमाचल प्रदेश (शिमला, जुब्बल, सिरमौर) से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मेले में पहुंचते हैं। इस भव्य आयोजन के लिए मंदिर परिसर को पांच क्विंटल पीले और नारंगी गेंदे के फूलों से आकर्षक रूप दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कैंप और मंदिर समिति की ओर से विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है। साथ ही वन विभाग को पैदल मार्गों पर गुलदार व अन्य वन्यजीवों की सक्रियता को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।भारी वाहनों पर रोक, 10 किमी क्षेत्र में पार्किंग : यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्लान लागू किया गया है। हनोल-ठडियार मार्ग सामान्य वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। यह केवल वीआईपी और मंदिर समिति के लिए खुला रहेगा। त्यूणी और मोरी से हनोल के बीच बड़े वाहनों (बस, ट्रक, लोडर) की नो-एंट्री रहेगी। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए सुवारी क्यारी से खुनीगाड़ तक करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क के एक तरफ पार्किंग बनाई गई है। इसके अलावा हनोल-बयूंलाडा-भुटा और हनोल-चातरा मोटर मार्ग पर भी पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें