फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: गैंगरेप का आरोपी कारोबारी और जेलकर्मी का बेटा गिरफ्तार, बनाया था रेप का वीडियो

Sun, 07 Oct 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हल्द्वानी में कोतवाली पुलिस ने गैंगरेप के दोनों आरोपियों कारोबारी और जेलकर्मी के बेटे को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने रेप का वीडियो तैयार करना स्वीकार कर लिया है। हालांकि उन्होंने हत्याकांड में हाथ होने से इनकार किया। पुलिस देर रात तक दोनों से हत्याकांड के बारे में भी पूछताछ करती रही।

विज्ञापन


कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि 30 सितंबर को मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों शिवांश चौहान और मंगलम शर्मा की तलाश कर रही थी। शनिवार शाम सूचना मिली कि दोनों बालाजी के दर्शन कर लौट आए हैं। पुलिस ने शिवांश को उसके रामजी विहार स्थित घर और मंगलम को जेल परिसर से गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में पहले दोनों ने पुलिस को बताया कि वीडियो उनके साथी अमित रावत ने बनाया था। तीनों अमित के आईटीआई रोड जज फार्म गए थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने ही वीडियो वायरल किया था। बता दें कि पुलिस ने एक सितंबर को आईटीआई जज फार्म निवासी एमबीपीजी कॉलेज के छात्र अमित रावत को गिरफ्तार कर लिया था, जो जेल में है। पुलिस पांच दिन से व्यवसायी विजय चौहान के बेटे शिवांश चौहान और जेलकर्मी सत्यवीर के बेटे मंगलम शर्मा की तलाश कर रही थी। पूछने पर परिजनों ने बताया था कि दोनों घूमने के लिए बालाजी मंदिर गए थे। पुलिस से बचने के लिए दोनों ने अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिए थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कब क्या हुआ

26 अगस्त : गोरापड़ाव में महिला की हत्या, बेटी घायल 
27 अगस्त :  पुलिस ने मौके का मुआयना कर घटना की जांच शुरू की
28 अगस्त : पुलिस को युवती के मारपीट की वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली 
29 अगस्त : पुलिस ने मारपीट का वीडियो कब्जे में लिया। 
30 अगस्त : आईजी लॉ एंड आर्डर दीपम सेठ आए, कहा- वीडियो की जांच एसटीएफ करेगी। 
31 अगस्त : कालेज के लड़के और लड़कियों को एसओजी कार्यालय में बुलाया गया 
एक सितंबर : छात्रनेताओं और कारोबारियों के बेटों का अय्याशी मामले में राज खुला
दो सितंबर : युवक और युवतियों की संख्या बढ़ी, हुक्का बार से नशे और सेक्स के शौक का खुलासा  
तीन सितंबर : पुलिस की परेशानियां बढ़ीं, पुलिस ने पूछताछ के लिए टीम गठित की
चार सितंबर : शिवांश और मंगलम को पूछताछ के लिए बुलाया गया।  
30 सितंबर : युवती ने तीन लोगों के खिलाफ  दर्ज कराया गैंगरेप का मुकदमा
एक अक्तूबर : एमबीपीजी कालेज का छात्र अमित रावत गिरफ्तार, दो अन्य फरार 
दो अक्तूबर : पुलिस को पता चला कि कारोबारी का फरार बेटा शिवांश, जेलकर्मी का बेटा मंगलम शर्मा दिल्ली में मौजूद, पुलिस टीमें भेजी गईं
तीन अक्तूबर :  परिजनों ने बताया कि फरार आरोपी तिरुपति बालाजी गए हैं    
छह अक्तूबर : दोनों आरोपी पकड़े गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें