फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: गाय से अप्राकृतिक क्रूरता पर लोगों ने समुदाय विशेष के युवक को पीटा, सर गंजा कर मुंह पर पोती कालिख

Thu, 15 Jun 2023 07:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। गाय स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 377 और 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
युवक को पीटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में गाय के साथ क्रूरता का मामला सामने आने पर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा किया। दूसरे समुदाय के आरोपी युवक के साथ मारपीट की और मुंह पर कालिख पोतकर सड़क पर घुमाया।

विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। गाय स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 377 और 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। घटना के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोगों ने कमलुवागांजा, लामाचौड़, फतेहपुर क्षेत्र में समुदाय विशेष की दुकानें बंद करा दीं। कुछ दुकानों में तोड़फोड़ का भी आरोप है।

Uttarkashi:  पुरोला में हालात तनावपूर्ण, महापंचायत के लिए जाने पर अड़े लोगों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
विज्ञापन


महेश चंद्र निवासी प्रेमपुर नवाड़ लामाचौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह ठेके पर जमीन लेकर फसल उगाता है। दोपहर एक बजे एक व्यक्ति उसकी गाय के साथ अप्राकृतिक क्रूरता कर रहा था। जब उसे आवाज लगाई तो वह भागने लगा।

लोगों की मदद से आरोपी को कमलुवागांजा चौराहे पर पकड़ लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हाफिस (25) निवासी बालक-बालिका स्कूल नई बस्ती स्वार रामपुर हाल निवासी बरेली रोड उत्तर उजाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

लगभग चार घंटे चला बवाल

गुस्साए हिंदूवादी संगठन के लोगों ने चार घंटे जमकर हंगामा किया। संगठन के लोग बाइक पर सवार होकर एक विशेष समुदाय की दुकानों को बंद कराने लगे। डर से कई लोग खुद ही दुकानें बंद कर चले गए। जानकारी के मुताबिक पुलिस के आने से पूर्व हिंदूवादी संगठन के लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर पीटा और गंजा भी कर दिया। गुस्साए हिंदूवादी संगठन के लोगों ने एक विशेष समुदाय के लोगों की कमलुवागांजा, भगवानपुर, फतेहपुर क्षेत्र की करीब 150 दुकानों को बंद करा दिया। उन्होंने चौकी और मुखानी थाने का भी घेराव किया। सीओ संगीता ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। इसके बाद वे लोग अपने घरों को लौट गए।

भारी पुलिस बल रहा तैनात

घटना की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। एसएसपी पंकज भट्ट ने घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की कमी के बाद भी हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस को मौके पर भेजा। सीओ संगीता मौके पर मोर्चा संभाले रहीं। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में कमेटी बना दी है। पशु डाॅक्टर से भी पशु की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें