फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लोन लेना पड़ा भारी, ब्लैकमेल कर रहे कंपनी के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना जांच-पड़ताल के लोन लेना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। लोन चुकाने के बाद भी पीड़ित को ब्लैक मेल कर और वसूली की जा रही है। शिकायत के बाद पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि हिमांशु कौशल निवासी नयागांव पेलियो ने तहरीर दी है। बताया कि उसने रिट्री और बजट गार्ड सुपर वाॅलेट लोन से 50 हजार रुपये का लोन लिया था। इसे उसने चुका दिया था, लेकिन उक्त कंपनी के कर्मवारी लगातार उसे फोन कर रहे हैं। वह धोखाधड़ी से उससे एक लाख की अवैध वसूली भी कर चुके हैं। अब वह परिजनों और रिश्तेदारों को गलत मैसेज और फोटो भेजकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें