गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार की प्रबन्धक कमेटी ने करनपुर क्षेत्र के 200 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। सभा अब तक सैकड़ों लोगों को राशन उपलब्ध करा चुकी है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण हुए लॉक डाउन से कई लोगों के सामने खाने पीने का संकट पैदा हो गया है। विशेषकर। रोजाना कमाने खाने वाले दिहाड़ी मजदूर और गरीब तबके के लोगों को दिक्कत हो रही है। इसको देखते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जरूरतमंदों की मदद कर रही है। बुधवार को सभा ने आटा ,चावल, दाल, आलू , प्याज , नमक, मिर्च , हल्दी , चाय पत्ती, चीनी जैसी सामग्री से तैयार किए गए 200 पैकेट परिवारों को वितरित किए। इसमें हैरिटेज स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार एवं गुरबक्श सिंह राजन ने योगदान दिया। इस अवसर पर करनपुर गुरुद्वारे के महासचिव गुरविंदर पाल सिंह सेठी, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, गुरबक्श सिंह राजन, देवेंद्र सिंह मान, मनजीत सिंह, सुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह राजा, सेवा सिंह मठारू, सतनाम सिंह, गजेंद्र सिंह समेत अन्य सहयोग कर रहे हैं।