फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। संस्कृति विभाग की ओर से स्वरांजलि संगीत विद्यालय में गुरु शिष्य परंपरा के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी कृष्ण कुमार सकलानी ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की पहचान है। बताया कि जब तक गुरु और शिष्य एक साथ नहीं बैठेंगे, तब तक नई शिक्षा नीति का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा। बताया कि गुरु-शिष्य परंपरा की मजबूती के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वरांजलि संगीत विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि कहा कि शांति वर्मा तन्हा की ओर से विद्यालय में जौनसारी लोकगीतों का प्रशिक्षण दिया जाता है। जो एक सराहनीय प्रयास है। इस मौके पर अंशु वर्मा, सुनीता, निशा कला, काजल खन्ना, ओमप्रकाश, सुंदरलाल, प्रेमदास, वंशिका चौहान, मीना वर्मा अंकित जोशी, यश तोमर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें