फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नगर कीर्तन में बोले सो निहाल एवं गुरुबाणी से गूंज उठी द्रोण नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
I- गुर गोविंद सिंह के 357वें पावन पर्व पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजनI
विज्ञापन


दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह के 357 वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्वावधान में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन गुरुद्वारा साहिब करनपुर से किया गया। इस दौरान संगत की ओर से गुरुबाणी गायन से द्रोण नगरी गूंज उठी। श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज को शीश निवा कर मत्था टेक गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरुद्वारा साहिब करनपुर में अरदास के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पंज प्यारों की अगुआई में सुंदर फूलों से सजी पालकी साहिब में विराजमान कर नगर कीर्तन की शुरूआत की गई। संगत गुरु साहिब को मत्था टेक आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक दिखाई दिए।
विज्ञापन




नगर कीर्तन करनपुर से सर्वे चौक, क्वालटी चौक, घंटाघर, पलटन बाजार, धामावाला बाजार, लक्खीबाग पुलिस चौकी से रात्रि करीब आठ बजे श्री गुरु सिंह सभा में संपन्न हुई। नगर कीर्तन के मुख्य आकर्षण जीप पर नगाड़ा बजाते हुए सिंह, पंज प्यारों की अगुआई में सुंदर फूलों से सजी पालकी, गतका पार्टियों के हैरत अंगेज करतब, शब्द गायन करते शब्दी जत्थे, सड़क की साफ सफाई करते श्रद्धालु, ऑटो आदि पर लगी झाकियां, बैंड बाजे रहे।

इस दौरान प्रधान गुरबक्श सिंह राजन ने कहा कि गुरुपर्व मनाने के लिए सभी तैयारियां क ली गई हैं। महासचिव गुलजार ने बताया कि गुरु गोबिन्द सिंह का प्रकाश पर्व 17 जनवरी को सुबह साढ़े तीन बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक गुरुद्वारा रेसकोर्स के खुले सुंदर पंडाल में कथा-कीर्तन के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन




दीवान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रात साढ़े छह बजे से साढ़े नौ बजे तक सजेगा। इस दौरान जगमोहिंदर सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह चन्नी, अमरजीत सिंह छाबड़ा, मंजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह जोली, सेवा सिंह मठारु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें