फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घर के आंगन में खेल रहे मासूम को परिजनों के बीच से उठा ले गया गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदनगर बस्ती में घर के आंगन में खेल रहे चार वर्षीय मासूम को परिजनों के बीच से गुलदार उठा ले गया। लोगों ने शोर मचाया तो गुलदार जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण उसके पीछे-पीछे जंगल तक गए लेकिन बच्चे और गुलदार का कुछ पता नहीं चला। उधर, सूचना मिलने पर तहसीलदार, सहसपुर पुलिस और वन विभाग की टीम ने जंगल में कांबिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज स्थित ग्राम पंचायत शंकरपुर की बस्ती में शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे जिशान का चार वर्षीय बेटा अहसान घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान परिजन भी वहीं मौजूद थे। अचानक एक गुलदार वहां आ धमका और अहसान पर झपट पड़ा। यह देख परिजनों में खलबली मच गई। वे शोर मचाने लगे। इससे अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंचे और शोर मचाने लगे। तब तक गुलदार बच्चे को लेकर जंगल में चला गया। ग्रामीण भी पीछे-पीछे जंगल में गए लेकिन वहां गुलदार और बच्चा नजर नहीं आया। सूचना मिलते ही तहसीलदार विकासनगर चमन सिंह, सहसपुर थाना प्रभारी गिरीश नेगी और रेंजर मुकेश कुमार अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बस्ती से सटे एक बाग और आसपास के जंगल में खोजबीन की लेकिन देर रात कर सफलता नहीं मिली।

वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। ट्रैंकुलाइज करने का भी कई दिनों तक प्रयास किया गया था। बच्चे पर हमले के बाद अब विभाग गुलदार को आदमखोर घोषित करके उसके आतंक से क्षेत्रवासियों को मुक्ति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

-अमरेश कुमार, डीएफओ, कालसी

विधायक ने दिए सर्च अभियान तेज करने के निर्देश
सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी देर रात महमूदनगर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की ओर से चलाए जा रहे कांबिंग अभियान का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि इस दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। बच्चे की बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सर्च अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें